नकुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदूखेड़ी में करीब चार माह पूर्व हुई लूट के आरोप में पुलिस ने फरार चल रहे बदमाश को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। गत 16 नवंबर को जगेहता निवासी वसीम से शाम को घर लौटते वक्त तीन बदमाशों ने दो मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने दो बदमाशों को तभी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश फरार चल रहा था। मंगलवार को कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि पुलिस को फंदपुरी- इस्लामनगर रजबहे की पटरी पर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली। फंदपुरी चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाश को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश तारीफ आर्यपुरी कालोनी, कैराना, जिला शामली का रहने वाला है। इससे लूट का मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।