फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी

हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी

Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकुड़ तिराहे से एक कार और एक मोटरसाइकिल से हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है। शराब को तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात नकुड़ तिराहे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 225 बोतल शराब की मिलीं। पुलिस ने शराब जब्त कर कार चालक गुलाब निवासी ग्राम दायला, यमुना नगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में मोटरसाइकिल से शराब की 192 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार अमजद निवासी ग्राम चहलौली, नागल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शराब हरियाणा मार्का की है, जो तस्करी कर लाई जा रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed