{"_id":"5b981004867a557ea77ac090","slug":"11536692228-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद नगर में मकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंद नगर में मकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोविंद नगर में मकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी
सहारनपुर। मोहल्ला गोविंद नगर में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान दोनों परिवार घूमने केे लिए हैदराबाद और लखनऊ गए हुए थे। फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर में भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर के आवास के पास कुंज बिहारी और आदेश कुमार तिवारी एक ही मकान के दो अलग-अलग हिस्सों में किराए पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार कुंज बिहारी अपने परिवार के साथ अपने घर का ताला लगाकर हैदराबाद और आदेश तिवारी अपने परिवार के साथ अपने घर का ताला लगाकर दो दिन पूर्व ही लखनऊ चले गए थे।
मंगलवार सुबह आदेश तिवारी अपने घर लौटा तो मकान के नीचे के कमरे में रहने वाले कुंज बिहारी के कमरे का ताला टूटा देखा। वह तुरंत ऊपर वाले हिस्से में अपने कमरे पर पहुंचा। जहां उसके कमरों का भी ताला टूटा मिला। दोनों घरों का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने तुरंत मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही मकान मालिक और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया और घर के बिखरे पड़े सामान के फिंगर प्रिंट के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
आदेश तिवारी ने बताया कि चोर दोनों के यहां से लॉकर, अलमारी के ताले तोड़ लाखों रुपये के आभूषण, नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। हालांकि अभी कितना सामान और चोरी हुआ है। यह दोनों परिवारों के सभी सदस्यों के आने पर ही पता चल सकेगा। इस मामले में आदेश तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।