फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आबकारी टीम ने 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की

आबकारी टीम ने 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की

Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने 200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद की
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। आबकारी टीम ने एक सूचना के आधार पर सोमवार की शाम गांव संभलहेड़ी में एक मकान पर छापेमारी कर दो सौ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद किया है। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। आबकारी डिप्टी कमिश्नर राकेश चतुर्वेदी के निर्देश पर एक्साइज इंसपेक्टर उपेन्द्र सिंह व आशीष सिंह के नेतृत्व ने गांव संभलहेड़ी में एक मकान पर छापेमारी की। पहले तो टीम को वहां कुछ नहीं मिला। जब उन्होंने एक कमरे में भरे गए भूसे के ढेर की तलाशी ली तो उसमें दबाकर रखा गया एक ड्रम बरामद किया गया 200 लीटर का यह ड्रम रेक्टीफाइड स्प्रिट से भरा मिला। मौके पर आबकारी टीम से गांव के ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एक्साइज इंस्पेक्टर उपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस ड्रम की जांच कराई जा रही है। कहीं इसमें मिथाइल एल्कोहल तो नहीं है। उन्होंने बताया कि मिथाइल अल्कोहल व रेक्टीफाइड स्प्रिट में देखने व चखने में कोई अंतर नहीं होता। मिथाइल एल्कोहल को पीने वाला व्यक्ति या तो मर जाता है या अपनी आंखों की रोशनी खो देता है। गांव में बडे़ पैमाने पर इसका कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 200 लीटर का भरा ड्रम बरामद किया गया है। टीम ने बताया कि अब इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों को यह माल कौन सप्लाई करता है। उनका पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed