फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाहन काटने वाले पकड़े

वाहन काटने वाले पकड़े

Mon, 02 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वाहन काटने वाले पकड़े
वाहन काटने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े
विज्ञापन


चिलकाना। थाना पुलिस ने चोरी के वाहन काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार कारें तथा वाहनों के कटे हिस्से बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के पास कुछ लोग चोरी के वाहन काटने का काम कर रहे है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर छापा मारा तो वहां चार लोग चोरी के वाहन काट रहे थे। चोरी के वाहन काटने वाले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक आदि राज्य से चोरी किये गये वाहनों को खरीदते थे तथा उन्हें चिलकाना लाकर काटते थे। वाहनों के अलग-अलग टुकडे कर दिये जाते थे तथा इन टुकड़ों को ट्रकों में भर कर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई कर दिया जाता था। पुलिस को यहां से चोरी की चार कारें, दो इंजन, दो खिडकी, दो टंकी, चार साइलेन्सर सहित वाहनों के अनेक पार्ट मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन काट रहे चिलकाना के मोहल्ला गढ़ी निवासी शाहिद, गांव नल्हेडा गाजी निवासी इमरान तथा होजखेडी निवासी गौरी को गिरफ्तार कर लिया जबकि नुसरत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed