फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट

किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार के खिलाफ रिपोर्ट
गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर षडयंत्र कर उसकी पुत्री को ले जाने और जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तीन सगे भाईयों और उनकी मां को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक काका, अपने भाईयों पप्पू, तेजपाल और माता तारो के साथ उसके घर आया था। आरोपियों ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर परिजनों को खिलाने के लिए नशीली गोलियां दे दी। आरोपियों की बातों में आकर उसकी पुत्री ने रात में परिजनों को उक्त गोलियां खिला दी। उनके बेहोश होने के बाद आरोपी उसकी पुत्री को अपने साथ ले गए। सुबह जब उन्हें होश आया तो उनकी पुत्री वहां नही थी। बाद में तलाश करने पर उन्हें पड़ोसी की हरकत का पता चला। उन्होंने पुत्री को वापस करने की मांग की तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी पुत्री को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। रिपोर्ट के अनुसार किशोरी ने आरोपी काका पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी काका को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट और किशोरी के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed