{"_id":"5b0ef48d4f1c1b9c6e8b560c","slug":"11527706765-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी पर किशोरी के अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी पर किशोरी के अपहरण का आरोप
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी पर किशोरी के अपहरण का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के अपहरण का आरोप उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर लगा है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है।
देहात कोतवाली के एक मोहल्ले की एक किशोरी अपने परिजनों के पास घर में ही बैठी हुई थी। आरोप है कि अचानक पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में घुसा और परिजनों को धक्का देकर किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के संभावित स्थानों पर दबिश दी और एक मकान से किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंध में देहात कोतवाली में परिजनों द्वारा आरोपी पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ही किशोरी को युवक ले गया था। जिसे उसकी सहेली के यहां से लाया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।