{"_id":"5ae37dfc4f1c1b65098b6aa8","slug":"11524858364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दिलाकर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा दिलाकर लाखों की ठगी
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा दिलाकर लाखों की ठगी
सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लॉक की महिला कर्मचारी को झांसे में लेकर नौकरी लगवाने के नाम पर उसके रिश्तेदार से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। कोतवाली सदर बाजार में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शेखपुरा कदीम निवासी शिक्षा देवी पत्नी साधुराम के मुताबिक वह बलियाखेड़ी ब्लॉक में कर्मचारी है। यहां उसके तत्कालीन सीनियर सियाराम चौधरी के परिवार में आना जाना था। शिक्षा देवी का आरोप है कि आरोपी के घर नौकरी लगवाने को युवकों की भीड़ लगी रहती थी। उन्हें झांसे में लेकर परिवार उनसे रकम हड़पता था। उसके लड़कों की भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। वह आरोपियों के कहने में आ गई और उसने देहरादून से अपने भांजे दिवस कुमार को बुलाकर आरोपियों से मिलाया। शिक्षा देवी का कहना है कि सियाराम, उसकी पत्नी दयावती चौधरी, पुत्र सिद्धार्थ चौधरी के अलावा उनके परिचित मयंक निवासी राज विहार कॉलोनी तथा सतीश निवासी साईं खेड़ी भी जुड़े थे।
महिला कर्मचारी के मुताबिक उसके भांजे दिवस कुमार से अक्तूूबर 2012 में पांच लाख खर्च के लिए मांगे गए और ढाई लाख रुपये लेकर उससे कुछ कागजातों पर साइन करा आरोपी उसे जलपाईगुड़ी लेकर गए। जहां नौकरी के इच्छुक कई अन्य लड़के भी गए थे। इन्हें एक मकान में रखकर मेडिकल जांच कराई गई और फिर 50 हजार रुपये वहीं लिए गए। बाकी दो लाख की रकम जनवरी माह में ली गई। मगर जब छह महीने तक कोई नौकरी नहीं लगी तो पहले लंबी औपचारिकता बताकर आरोपी टालते रहे। फिर रकम वापस करने को दबाव बनाया तो आरोपियों ने रकम के बदले प्लाट देने की बात कहकर प्लाट दिखाया और 11.60 लाख कीमत बताकर फिर भांजे से 13 अगस्त 2014 को पांच लाख रुपये ले लिए और बाद में धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने किसी अन्य को प्लाट दे दिया। शिक्षा देवी का आरोप है कि छह अगस्त 2017 को जब आरोपियों से रकम वापस मांगी तो इन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दी। थाने पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र की धारा में सदर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।