{"_id":"5aa96d5b4f1c1bae758b56c3","slug":"11521053019-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी और उनके लड़कों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एमएलसी और उनके लड़कों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। विभिन्न मामलों में घिरे पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब उनके और उनके बेटों समेत सात लोगों के खिलाफ एक किसान ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने और उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विभिन्न मामलों में फंसे मिर्जापुर पोल निवासी पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल समेत सात लोगों के खिलाफ गांव फतेहपुर टांडा निवासी किसान पाला पुत्र साधूराम ने थाना मिर्जापुर में शिकायत की थी, कि उसकी गांव में ही खसरा नंबर 97/12 खाता संख्या 0088 रकबाई 0.5120 हेक्टेयर भूमि ( करीब साढ़े सात बीघा) पर पूर्व हाजी मोहम्मद इकबाल और उनके लड़कों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के आधार पर मिर्जापुर प्रभारी ने हाजी मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मिर्जापुर और इनके बेटे जावेद पुत्र मोहम्मद इकबाल, अलीशान पुत्र इकबाल, वाजिद पुत्र इकबाल, अफजाल पुत्र इकबाल, नफीस पुत्र अब्दुल गफूर एवं पूर्व प्रमुख राव लईक अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी गांव रायेपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।