{"_id":"5a905dc84f1c1b641f8b76a0","slug":"11519410632-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी बरामद न होने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी बरामद न होने पर ग्रामीणों में रोष
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। एक पखवाड़े पूर्व एक गांव से बहला-फुसला कर ले जाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लड़की को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बता दें कि सात फरवरी को क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले में परिजनों ने चौसाना निवासी जफरयाब, सरताज एवं दो अन्य महिलाओं पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अभी तक युवती किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। शुक्रवार को कालू, जुल्फिकार, आशु, इल्ला, बाबू, जलील, मुस्तकीम, इकराम, अख्तर आदि अनेक ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गहरी नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए