{"_id":"5a887d444f1c1b91268bad90","slug":"11518894404-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाली पुलिस ने वीके तोमर को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर कोतवाली पुलिस ने वीके तोमर को गिरफ्तार किया
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला शिक्षक से मारपीट करने के आरोपी वीके तोमर नाम के व्यक्ति के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उनपर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। नगर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
करीब दो वर्ष पहले डीसी जैन कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका मंगेश ने वीके तोमर नाम के व्यक्ति पर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया था। मंगेश का कहना था कि वह उसके शैक्षिक कागजों को फर्जी बताकर नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहा है और रुपये की मांग कर रहा है। मामला काफी तूल पकड़ा था। पांच अगस्त 2016 को डीआईओएस कार्यालय पर मंगेश और वीके तोमर के बीच विवाद हुआ था। मंगेश ने तोमर पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद वीके तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पांच महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। तोमर पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि वह लगातार तारीख पर नहीं जा रहा था। जबकि तमाम गवाहों की सुनवाई हो चुकी थी। इसके बाद कोर्ट को उसके विरुद्घ गैर जमानती वारंट जारी करना पड़ा। शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने वीके तोमर को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी ने वीके तोमर की गिरफ्तारी की पुष्टि की।