फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रूट डायवर्जन के बावजूद गाड़ी निकालने पर पुलिस ने रोका तो किया हंगामा

रूट डायवर्जन के बावजूद गाड़ी निकालने पर पुलिस ने रोका तो किया हंगामा

Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के बावजूद गाड़ी निकालने पर पुलिस ने रोका तो किया हंगामा
प्रतिबंधित मार्ग में वाहन लाने पर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ मेले के मद्देनजर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद जबरन वाहन ले जाने का प्रयास कर रहे दो युवकों ने पुलिस के रोकने पर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने वार्डन और उनके साथियों, पुलिसकर्मियों तथा सीओ के साथ भी हाथापाई कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार रात घंटाघर पर गांधी आश्रम के सामने से दो युवक पंत विहार निवासी जसप्रीत और परमवीर अपनी कार प्रतिबंधित मार्ग में घुसने का प्रयास कर रहे थे। वहां मौजूद वार्डन जॉनी और उसके सहायकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक उनसे उलझ पड़े। आरोप है कि दोनों ने जॉनी और उनके साथियों के साथ मारपीट कर डाली। इस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी हाथापाई कर दी। इसी दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र दास वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने सीओ पर भी हमला करने का प्रयास किया। उन्हें बचाने आए गनर के साथ भी धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उप निरीक्षक रामवीर सिंह की ओर से दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मेडिकल कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र का कहना है कि दोनों आरोपियों ने व्यवस्था में लगे वार्डन और पुलिस के साथ हाथापाई की। उनके साथ भी धक्का-मुक्की का प्रयास किया। गनर बीच में आ आया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
वार्डन, पुलिस कर्मियों और सीओ से भी की हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed