{"_id":"594d6a544f1c1bb3378b4937","slug":"11498245716-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से पौने दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से पौने दो लाख की चोरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान से पौने दो लाख की चोरी
नानौता (सहारनपुर)। नगर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने बंद पड़े एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए करीब पौने दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर सहित 13 हजार रुपये चुरा लिया। पीड़ित मकान मालिक ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गंगोह रोड स्थित अकमलगढ़ कॉलोनी निवासी मर्तजा खान के मकान में थाना तीतरों निवासी शकील खान और नानौता क्षेत्र के ग्राम पठानपुरा निवासी आदिल खान किराए पर रहते हैं। मकान मलिक और दोनों किराएदार गर्मी की छुट्टियों के चलते अपने गांव में गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे मुर्तजा को कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उसके मकान के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह परिवार सहित अपने मकान पर पहुंचे। कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि बीती रात चोर मौका पाकर मकान के बाहरी दीवार फांद कर अंदर घुस गए और कमरे के ताले तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की अंगुठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक नथ, एक सोने की अंगुठी सहित 8 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उसने बताया कि उसके द्वारा तीतरों निवासी किरायेदार शकील खान को जानकारी दी गई। इस पर किरायेदार ने मकान पर पहुंचकर बताया कि उसके कमरे से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगुठी और 5 हजार रुपये चोरों द्वारा चुरा लिए गए। नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।