फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जेल में सिर्फ अपने लोगों से मिलने में प्राथमिकता दे रहा है रावण

जेल में सिर्फ अपने लोगों से मिलने में प्राथमिकता दे रहा है रावण

Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जेल में सिर्फ अपने लोगों से मिलने में प्राथमिकता दे रहा है रावण
जेल में सिर्फ अपने लोगों से मिल रहा रावण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार की तन्हा बैरक नंबर 9 में बंद चंद्रशेखर उर्फ रावण अब सिर्फ अपने परिवार के लोगों से मिलने को ही प्राथमिकता दे रहा है। अन्य लोगों में भी सिर्फ चुनिंदा लोगों से ही मिला है। प्रशासन ने भी उससे अन्य लोगों से मिलने पर पाबंदी लगा दी है।
राजनीतिक एवं कुछ अन्य संगठनों के लोगों में चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद जेल में मिलने की होड़ सी मची हुई है। चंद्रशेखर से मिलने के बाद बयानबाजी की जा रही है। जिस पर प्रशासन ने रावण से मिलाई करने पर रोक लगा दी है। रावण भी अब सभी लोगों से मिलने की बजाय चुनिंदा लोगों से ही मिल रहा है। खासकर अपने परिवार के लोगों से ही उसकी बातचीत हो रही है। अन्य लोगों से मिलने से अब उसने भी इंकार कर दिया है। दो दिन पहले उससे मिलने गए एक नेता एवं कुछ संगठनों के पदाधिकारियों से भी उसने मिलने से इंकार कर दिया। अब कुछ नेता जेल में बंद अन्य बंदियों से मिलने के बहाने अंदर जा रहे हैं और चंद्रशेखर से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वह तन्हा बैरक में है। लेकिन बाहर आकर लोगों को यही बताते हैं कि वह चंद्रशेखर से मिलकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों का कहना है कि चंद्रशेखर से इस समय किसी को मिलने की इजाजत नहीं है। तीन दिन का समय एक सप्ताह में मिलने का होता है, वह पूरा हो चुका है। चंद्रशेखर के पास कुछ पर्चियां मिलाई के लिए आने वालों की भेजी भी गईं थीं, लेकिन चंद्रशेखर ने ही उनसे मिलने को मना कर दिया। उसने सिर्फ अपने परिवार के लोगों से ही मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed