फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरियाणा से चोरी हुआ ट्रक अंबेहटा में मिला

हरियाणा से चोरी हुआ ट्रक अंबेहटा में मिला

Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से चोरी हुआ ट्रक अंबेहटा में मिला
अंबेहटा (सहारनपुर)। हरियाणा से चोरी किया गया ट्रक तेल खत्म होने के बाद अंबेहटा के खेड़ा अफगान गांव में बीच सड़क पर खड़ा हो गया। जाम लगने के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक और उसके चालक को चौकी ले गई। इसके बाद ट्रक का मालिक भी पुलिस चौकी पहुंच गया जिसने बताया कि उसका ट्रक चोरी हुआ था। खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस हरियाणा पुलिस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खेड़ा अफगान गांव में सड़क के बीचो़ बीच एक ट्रक खड़ा हुआ था। इस कारण वहां जाम लग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना अंबेहटा पुलिस व ट्रक पर लिखे नंबर पर दे दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया तथा पुलिस चौकी ले आए। दूसरी ओर ट्रक पर लिखे फोन नंबर पर सूचना मिलने के बाद हरियाणा के करनाल जिले के निसिक थाना के गांव बरास निवासी विकास पुत्र भंवर सिंह अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा। उसने ट्रक के कागज दिखाते हुए ट्रक पर मालिकाना हक जताते हुए बताया कि यह ट्रक मंगलवार रात उसके गांव से चोरी हो गया था। हिरासत में लिए चालक द्वारा पुलिस को कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। तेल खत्म होने के कारण ट्रक सड़क के बीच में ही रुक गया था। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कसाना ने बताया कि हरियाणा के संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। वहां की पुलिस आ रही है। मामला हरियाणा पुलिस से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed