फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैंक के सामने से दिन दहाड़े एक लाख रुपये लूटे

बैंक के सामने से दिन दहाड़े एक लाख रुपये लूटे

Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बैंक के सामने से दिन दहाड़े एक लाख रुपये लूटे
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। महिला अपने बेटे के साथ बैंक शाखा से नकदी निकालने आई थी। जब बदमाशों ने महिला से थैला छीना, तो सड़क पर गिरकर महिला घायल भी हो गई। शोर शराबा होने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने भी नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव संतागढ़ निवासी कुसुम अपने पुत्र अंकित के साथ कचहरी के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से पैसे निकालने के लिए गई थी। अंकित ने बताया कि उसकी मां ने खाते से 80 हजार रुपये निकाले, जबकि बीस हजार रुपये उनके पास पहले से ही थे। एक लाख रुपये कुसुम ने थैले में रख लिए। इसके बाद बाइक से वह दोनों गांव लौट रहे थे। करीब दो बजे पेपर मिल रोड पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 50 हजार रुपये और निकालने के लिए पहुंचे। ओरिएंटल बैंक शाखा के सामने पहुंचकर जैसे ही उसकी मां बाइक से उतरी और वह बाइक को खड़ी करने लगा। तभी पेपर मिल फाटक की ओर से मोटरसाइकिल पर दो बदमाश तेजी से आए और उसकी मां के हाथ से थैला लूट लिया। मां ने थैला कसकर पकड़ रखा था। जिस कारण बदमाशों के थैला छीनते समय उसकी मां को जोर का झटका लगा और कुछ कदम तक उसकी मां घिसटती रही। थैला छीनकर बदमाश अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गए। अंकित ने अपनी मां को उठाया और शोर मचाया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, सीओ मुकेश मिश्र और सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंकित, उसकी मां एवं बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बैंक के गार्ड से भी पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी करा दी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र पकड़ में आएंगे आरोपी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाश थैला छीनकर भागे हैं। जिसमें एक लाख रुपये बताया गया है। क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी गई है, चेकिंग भी की जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार बदमाश दिखाई तो दे रहे हैं, लेकिन वारदात इतने कम समय में हुई और बदमाश इस तेजी से भागे कि बदमाशों का चेहरा ठीक से नजर नहीं आया। न ही अभी तक बाइक नंबर भी पहचान में आ सका है। पुलिस एक्सपर्ट से जांच कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है।
मां की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती
लूट का शिकार हुए अंकित ने बताया कि उसकी मां कुसुम सड़क पर गिर पड़ी। जिससे उसे चोट लगी। साथ ही वारदात के बाद घबरा गई, जिससे उनकी तबियत और भी खराब गई। मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

बेटी की सगाई करने जाना था 27 जनवरी को
अंकित के पिता करन सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक से उसकी पत्नी कुुसुम ने अपने खाते से पैसे निकाले थे और ओबीसी से भी पैसे निकालने आए थे। 27 जनवरी को उन्हें अपनी बेटी की सगाई करने के लिए जाना है। जिसके लिए पैसे का इंतजाम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed