फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताला तोड़ कर दहेज में मिला सामान चोरी

ताला तोड़ कर दहेज में मिला सामान चोरी

Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ताला तोड़ कर दहेज में मिला सामान चोरी
ताला तोड़ कर दहेज में मिला सामान चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित एक मकान और दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने दहेज में मिला सामान एवं दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
मंडी कोतवाली के इंदिरा चौक स्थित शकीला मस्जिद निकट रहने वाले तैय्यब के मकान के एक हिस्से में मेहंदी सराय निवासी कासिफ अहमद ने मोबाइल वर्ल्ड नाम से मोबाइल की दुकान है। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में बनी दूसरी दुकान में मानक मऊ निवासी शराफत ने रेडीमेड पैंट बनाने का काम कर रखा है।
विज्ञापन

मोहम्मद तैय्यब के बेटे की बुधवार को मुजफ्फरनगर से बारात गई थी। जिसके लिए मंगलवार को ही पूरा परिवार घर का ताला लगाकर शादी में चला गया था। जबकि दहेज में मिला सारा सामान इंदिरा चौक स्थित मकान में रखा हुआ था। मंगलवार की रात किसी समय चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ मकान में घुस गए और दहेज में मिला सामान समेट लिया। साथ ही मकान के अंदर से ही मोबाइल दुकान की ओर खुलने वाली खिड़की तोड़कर चोर मोबाइल की दुकान में भी घुस गए और दुकान में रखी करीब 26 हजार की नगदी, महंगे मोबाइल, एसेसरीज, इनवर्टर बैटरा तथा शराफत की दुकान से डबल इनवर्टर सेट, दो सिलाई मशीनें, स्टेबलाइजर, कपड़े चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह कासिफ ने आकर जब दुकान खोली तो भीतर से सामान गायब मिला और खिड़की टूटी मिली। साथ ही मुख्य द्वार पर लगा ताला भी टूटा पड़ा था। उसने घटना की सूचना हाजी तैयब को भी फोन पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कासिफ ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब दो लाख का सामान और शराफत की दुकान से भी काफी कीमती सामान समेट ले गए। जबकि दहेज के सामान के बारे में परिवार के लौट कर आने के बाद ही हो सकेगी। कासिफ ने इस मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed