{"_id":"5af347044f1c1b6e098b8ec2","slug":"111525892868-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने वाला साबिर पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने वाला साबिर पुलिस रिमांड पर
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। करीब ढाई माह पूर्व धौलरा के पास यमुना नदी में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमले करने वाले मुख्य आरोपी साबिर को पुलिस ने कोर्ट से आठ घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर फायर करने में प्रयुक्त तमंचा एवं कारतूस का खोखा बरामद किया है। साबिर ने पुलिस पर हमले के बाद तमंचा और कारतूस का खोखा यमुना नदी में ही झाड़ियों में छिपा दिया था।
बता दें 22 जनवरी को धौलरा के पास यमुना नदी में पड़ोसी राज्य हरियाणा के 50-60 लोगों द्वारा यूपी की सीमा में अवैध खनन करने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। अवैध खनन करा रहे माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोलकर मारपीट की थी, इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग भी की गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक अरुण कुमार का कान जख्मी हो गया था। इस मामले में उपनिरीक्षक अरुण कुमार की तरफ से 17 हमलावरों को नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी साबिर पुत्र नसीम उर्फ लेढ़ा निवासी गांव भिलपुरा थाना खिजराबाद (हरियाणा) ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर गया था।