फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोकशी करते हुए दो लोग गिरफ्तार

गोकशी करते हुए दो लोग गिरफ्तार

Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोकशी करते हुए दो लोग गिरफ्तार
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना पुलिस ने रायेपुर गांव के पास जंगल में गोकशी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 50 किलो गोमांस, मृत गोवंश के अवशेष, गोकशी करने के उपकरण एवं एक जिंदा सांड़ और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि रायेपुर गांव के पास एक बाग में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो लोगों को गोकशी करते हुए दबोच लिया। मौके पर मृत गोवंश के अवशेष, 50 किलो गोमांस, गोकशी करने के उपकरण, एक जिंदा सांड़ और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जीशान पुत्र इरफान निवासी रायेपुर व जाहिद पुत्र हमीद निवासी महमूदपुर मजरा रायेपुर बताए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed