{"_id":"5ad643cf4f1c1ba67f8b5202","slug":"111523991503-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ दो चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के माल के साथ दो चोर पकड़े
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के माल के साथ दो चोर पकड़े
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व प्राथमिक विद्यालय सौंधेबास से चोरों ने रसोई में रखे बर्तन, गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर लिया था। वहीं बस स्टैंड पठेड पर स्थित कुलबीर की आटो मोबाइल के पार्ट्स की दुकान में नकब लगाकर इंवर्टर, बैटरा आदि सामान चोरी किया गया। इसका खुलासा करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पठेड फव्वारा चौक के निकट कल्लू के बंद पडे़ ढाबे पर छिपे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पठेड गजेंद्र उज्जवल कांस्टेबल संजय मलिक, मोहसीन खान, महेश कुमार ने ढाबे की घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम वसीम पुत्र शमीम, उस्मान पुत्र इखलाख निवासीगण बरथाकायस्थ बताया। इन दोनों के पास से दो एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इंवर्टर और एक बैटरा बरामद किया गया है। यह सामान इन्होंने उक्त स्थानों से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर दिया।