{"_id":"5a9ee20c4f1c1bf17b8bad22","slug":"111520361996-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचीटी में पुलिस पर फिर से प्रधान समर्थकों ने बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बचीटी में पुलिस पर फिर से प्रधान समर्थकों ने बोला हमला
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान के घर पहुंचे सीओ और पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने के बाद सोमवार की देर रात फिर से उस समय हालात खराब हो गए, जब पुलिस प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लौट रही थी। इस दौरान प्रधान समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग की। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। विरोध के बावजूद पुलिस प्रधान के पति को वहां से लेकर गई। मंगलवार को भी भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी गांव में गिरफ्तारी के लिए पहुंचे, लेकिन पूरे गांव में सन्नाटा पसरा मिला। जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
सोमवार को अवैध हथियारों की सूचना पर बचीटी गांव में प्रधान अकलीना के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर प्रधान समर्थकों ने महिलाओं के साथ मिलकर पथराव कर दिया था। इतना ही नहीं सीओ सिद्धार्थ समेत पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। देर रात पुलिस फिर से गांव में पहुंची और प्रधान पति मोमिन को गिरफ्तार करके ले जाने लगी। बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस मोमिन को लेकर चली तो समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए मोमिन को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग भी की। इस बीच चार पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर कर दौड़ा दिया। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि प्रधान के पति की गिरफ्तारी के दौरान पथराव और फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को सीओ व कोतवाल पंकज त्यागी भारी पुलिस फोर्स के साथ बचीटी गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पहुंचे। घर और खेतों में दबिशें दी गईं, लेकिन कोई भी उनके हाथ नहीं लगा। पुलिस के खौफ के चलते पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
एसआई की चूक पुलिसकर्मियों पर पड़ जाती भारी
देवबंद। बचीटी गांव में प्रधान पति मोमिन त्यागी की गिरफ्तारी के दौरान उस समय कई पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। जब एक एसआई कार की चाबी जेब में डालकर दूसरी गाड़ी में बैठ वहां से निकल गए। जबकि पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बैठे रहे। जिन्हें ग्रामीणों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी से निकालकर अपने घर में शरण दी।