{"_id":"5a550e684f1c1bc20a8b7811","slug":"111515523688-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ एवं उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ एवं उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने जेठ और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उसके पति की अनुपस्थिति में उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। जिसकी शिकायत उसने जेठानी से भी की थी। 20 दिसंबर को दोपहर में 11 बजे जब वह घर पर अकेली थी उसी समय उसका जेठ अपने एक दोस्त के साथ आया और उससे चाय बनाने के लिए कहा। जब वह चाय बनाने के लिए कमरे में गई तो दोनों आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं दोनों ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गई। इसकी सूचना उन्होंने मंडी कोतवाली पर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित आरोपियों ने एक जनवरी को उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ की, उसे घायल कर दिया। मोहल्लेवासियों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में युवती ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।