फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर एफआईआर

पांच लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर एफआईआर

Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर एफआईआर
शादी के एक सप्ताह बाद ही विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

सहारनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर उत्तराखंड के ससुराल वालों ने विवाहिता को शादी के महज एक सप्ताह बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
सदर बाजार कोतवाली के हसनपुर चुंगी स्थित जयनगर निवासी शालू ने बताया कि उसकी शादी 21 जुलाई 2017 को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी विशाल के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ था कि ससुरालियों ने उसे पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 28 जुलाई को उसके साथ मारपीट कर ससुुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

अब तक कई बार रिश्तेदारों एवं जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल के लोग बिना पांच लाख रुपये दिए उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शालू ने महिला थाने में आरोपी पति व ससुर, देवर सन्नी देव, शिवम व सास कुसुम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed