फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Wed, 20 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित व्यक्ति थाने और चौकी के चक्कर काट रहा है। पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। नवीननगर निवासी श्रवण सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को जेजेपुरम से चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली सदर बाजार गया तो पुलिस ने उसे हसनपुरी चौकी जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। चौकी जाने पर पुलिसकर्मियों ने उसे कोतवाली सदर बाजार भेज दिया। आज तक बाइक की चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वह थाने और चौकी के चक्कर काटकर थक चुका है। अब मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा।


प्रदर्शन करेंगे विद्युत पेंशनर
सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर बुधवार की सुबह दस बजे विद्युत विभाग के पेंशनर्स दिल्ली रोड स्थित लेखाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लेखाधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed