{"_id":"5a395c034f1c1b8e698c2d50","slug":"111513708547-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी में 17 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत चोरी में 17 लोगों पर केस दर्ज
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्जुपुर समेत कई गांवों में विद्युत निगम की छापामारी, 17 पर रिपोर्ट
देवबंद (सहारनपुर)। विद्युत निगम की टीम ने मंगलवार को कई गांवों में छापामारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी है। इस अभियान में 17 लोगोें पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को राज्जुपुर बिजलीघर के अवर अभियंता रामपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने राज्जुपुर, गोपाली, थितकी, तिगरी समेत कई गांव में चेकिंग अभियान चलाया।
निगम की टीम ने गांव राज्जुपुर में शकूर, जहीर, शब्बीर, माजिद, मूसा, आकिल, हाफिज सईद, खलील, शफीक समेत 12 लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। जेई के मुताबिक इन लोगों पर निगम का लाखों रुपये का बिल भी बकाया था। इस कारण इन लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। आरोप है इसके बाद भी विद्युत पोल पर केबिल डाल बिजली चोरी जारी थी। उधर, अंबहेटा शेखां बिजली घर के जेई राकेश कुमार ने भायला फाटक के पास राजेश, राकेश, मोनू, वसीम, मुस्तकीम व नसीम को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि देवबंद कोतवाली में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।