{"_id":"5b8aeab442c792464d1bc343","slug":"101535830708-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ को पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ को पत्र
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शाकंभरी तिराहे पर स्थित भूमि पर अपना स्वामित्व होना बताते हुए अवैध तरीके से बनाए गए बस स्टैंड को हटवाए जाने की मांग की है। उनका कहना है, कि उक्त भूमि पर उनका नगर पंचायत से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। हाल ही में न्यायालय ने उक्त भूमि के संबंध में स्थगन आदेश भी पारित किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन ने बताया कि बेहट में शाकंभरी तिराहे पर उनकी भूमि है। उक्त भूमि पर नगर पंचायत द्वारा जबरन टाइल्स बिछाकर एवं एक कमरे का निर्माण कर अवैध रूप से कब्जा करना चाहा, तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। माननीय न्यायालय ने उक्त भूमि को उनकी भूमि मानते हुए स्थगन आदेश पारित कर आदेश किया है की मौके पर यथा स्थिति बनाई जाए। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिनों से सहारनपुर-विकास नगर रूट की शाकंभरी देवी जाने वाली बसों को एक यूनियन का मुंशी नगर पंचायत से जुड़े कुछ लोगों की शह पर उनकी भूमि में खड़ा कराने लगा है। उसका प्रयास उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का है, जबकि उक्त बस यूनियन के मुंशी के स्वामित्व का बस स्टैंड बेहट में कॉरपोरेशन बैंक शाखा के पास पहले से मौजूद है। वह उसे खाली कराने के लिए उनकी भूमि पर अवैध तरीके से बस स्टैंड बनवाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से उनकी भूमि में खड़ी की जा रही बसों को हटवाए जाने की मांग की है।