{"_id":"5b522f3c4f1c1b6f548b5ba9","slug":"101532112700-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले मास्टरमाइंड की दशाई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले मास्टरमाइंड की दशाई गिरफ्तारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को बागपत के अमीनगर सराय से साइबर कैफे संचालक को साल्वर गैंग केेेे लिए फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र बनाने के आरोप में गिरफ्तारी दर्शा दी है। पुलिस ने कैफे से संदिग्ध सामग्री बरामद कर कैफे को सील कर दिया है।
बृहस्पतिवार रात नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने बागपत के अमीनगर सराय में पाठक डॉट नेट नाम से चल रहे साइबर कैफे पर छापा मारा। पुलिस कैफे संचालक भवेंद्र पाठक को पकड़कर सहारनपुर ले आई। जहां पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड एवं पहचान पत्र बनाने में भवेंद्र ही मास्टर माइंड था। इसने ही सफाई से प्रवेशपत्र पर फोटो बदल दिए थे। इसी के आधार पर 18 एवं 19 जून को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग ने सहारनपुर में लगभग 30 परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा दी। भवेंद्र से पूछताछ करने के बाद पुलिस उससे कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री बरामद करने के लिए उसे साथ लेकर अमीनगर सराय पहुंची। लेकिन वहां पुलिस के हाथ अधिक संदिग्ध सामान बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने अमीनगर सराय में कैफे को सील कर दिया है।
----
-- यह था मामला
सहारनपुर में 18 एवं 19 जून को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। जिसमें परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर गैंग ने फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में गड़बड़ी कर परीक्षा दी थी। पुलिस ने रेलवे रोड स्थित एक होटल पर छापा मारकर साल्वर गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 97 हजार रुपये की नगदी, 200 फर्जी आधार कार्ड, 233 परिचय पत्र, 13 मोबाइल फोन, बरामद किए थे।
विज्ञापन
----------
-- इन लोगों को पहले किया गया था गिरफ्तार
शंकरपाल निवासी नंगला राठी थाना दौराला मेरठ, सिपाही बिजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर मेरठ, मनीष निवासी ग्राम कमाला थाना सिंघावली अहीर, बागपत, कपिल नागर निवासी गंगा नगर मेरठ, सचिन निवासी भिंडवारा, थाना मवाना मेरठ, सुबोध, रणधीर निवासी अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर मेरठ, राहुल निवासी अंचीकला थाना परीक्षितगढ़, पंकज निवासी ग्राम सिलोर, थाना किठोर मेरठ, सोहनपाल तथा सिपाही दीपक निवासी ग्राम पिनाई, थाना फलावदा, मेरठ।