फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकन शॉप पर युवकों के दो गुटों में संघर्ष, पथराव

चिकन शॉप पर युवकों के दो गुटों में संघर्ष, पथराव

Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चिकन शॉप पर युवकों के दो गुटों में संघर्ष, पथराव
खलासी लाइन मार्ग पर दो गुटों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन मार्ग स्थित चिकन शॉप पर दो पक्षों के बीच कमेंट करने को लेकर मारपीट हो गई। मामला इस हद तक बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर जमकर पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में खलासी लाइन मार्ग स्थित एक चिकन शॉप पर शुक्रवार देर रात शारदानगर निवासी कुछ युवक बैठे थे। बताया जाता है कि युवकों में एक-दूसरे पर कमेंट करने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों को एकत्र होता देखकर दूसरे पक्ष के तीन युवक वहां से निकलकर अपने घर पहुंच गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पहुंचकर पथराव किया। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। तभी एक पक्ष ने थाना कुतुबशेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। तब तक पथराव करने वाले युवक फरार हो चुके थे। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तिलक, समीर मित्तल, मनीष, रविंद्र और अरविंद का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed