फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राधिकरण के अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप

प्राधिकरण के अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप

Thu, 10 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण के अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप
प्राधिकरण के अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों पर घूस लेकर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने की आरोप लगाया है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है।

एसोसिएशन पदाधिकारी संजय कुमार और शाहनवाज खान का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी नक्शे पास करने में आनाकानी करते हैं। इस वजह से ज्यादातर लोग बिना मानचित्र स्वीकृति के भवन बना लेते हैं। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारी मानकों के नाम पर उगाही करते हैं। आरोप है कि अधिकारी मौके पर जाकर 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये में मांगते हैं। अन्यथा की स्थिति में भवन को ध्वस्त करने की धमकी देते हैं। उन्होंने प्राधिकरण के अफसरों की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, प्राधिकरण के वीसी मनोज कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि अभी तक उनके पास ऐसी एक भी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed