फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीली चाय पिलाकर दो यात्रियों से लूटपाट

नशीली चाय पिलाकर दो यात्रियों से लूटपाट

Sat, 28 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर दो यात्रियों से लूटपाट
नशीली चाय पिलाकर दो यात्रियों से लूटपाट
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के घंटाघर और रेलवे स्टेशन के बीच ई-रिक्शा चालक एवं उसके साथियों ने दो यात्रियों को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपी उनके पास से नगदी एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला रामपुर निवासी विजयपाल (50) मजदूरी के लिए कई महीनों से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गया था। जहां से बिलासपुर निवासी नंदलाल (50) उसके साथ रात में उसके घर रामपुर जा रहा था। दोनों बिलासपुर से बस से सहारनपुर पहुंचे और सवेरे करीब चार बजे घंटाघर पर उतरे। यहां से दोनों स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। ई-रिक्शा में पहले से चार लोग बैठे थे। उन्होंने चाय बनाकर आने की बात कही और फिर उन्हें भी चाय पीने को कहा। दोनों के मना करने पर आरोपियों ने उन्हें दबाव बनाते जबरन चाय पिला दी। उसे पीते ही दोनों बेहोश हो गए। शनिवार सुबह दोनों जेल चुंगी मैदान में पड़े मिले।
विज्ञापन

होश में आने पर विजय पाल ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह ने दोनों को जबरन नशीली चाय पिलाकर उससे 50 हजार की नगदी और दोनों के मोबाइल लूट लिए हैं। पुलिस ने दोनों को सुबह करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नंदलाल को दोपहर तक भी होश नहीं आ सका था। इस संबंध में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। बता दे कि कुछ दिन से फिर जहर खुरानी गैंग सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed