फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आधा दर्जन दुकानों में चोरी

आधा दर्जन दुकानों में चोरी

Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन दुकानों में चोरी
तीतरों (सहारनपुर)। मंहगी गांव में एक ही रात में चोरों ने आधा दर्जन दुकानों में सेंध लगाकर 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। उधर, गांव बालू में एक पशुपालक की भैंस चोर ले गए। चोरी की सूचना देने के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

गांव मंहगी में रविवार रात चोरों ने सबसे पहले मास्टर सुशील की स्टेशनरी की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर उसमें रखा स्टेशनरी का हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने मोहसिन, सुशील पुत्र साधु की दुकान से हजारों रुपये के अंडे, सुखपाल की नाई की दुकान, धर्मबीर की बाइक मरम्मत की दुकान की पिछली दीवार तोड़ कर वहां से सभी सामान समेट कर ले गए। इन चोरियों का पता सोमवार सुबह लगा। सूचना देने के बाद भी पुलिस घंटो बाद पहुंची। पुलिस को देख कर ग्रामीणों का पारा चढ़ गया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा चोरो को पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, गांव बालू निवासी इरफान के मकान का ताला तोड़ कर चोर उसकी भैंस खोलकर ले गए। इरफान ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed