{"_id":"5a2adeb14f1c1b72548c213d","slug":"101512758961-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ भरे चौराहे पर शोहदों ने की छात्राओं से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ भरे चौराहे पर शोहदों ने की छात्राओं से छेड़छाड़
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एक तरफ पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा सप्ताह मना रहा है दूसरी तरफ शोहदों पर अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रही है। शुक्रवार को इंटर कॉलेज की छुट्टी के वक्त शोहदों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह गालियां देते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दे भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शोहदों के बारे में जानकारी ली।
दोपहर बाद इंटर कॉलेज की छुट्टी के वक्त छात्राएं टेंपो के इंतजार में सहारनपुर हाईवे पर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं के विरोध करने पर भी युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए और उन पर फबितयां कसते रहे। छात्राओं द्वारा विरोध किए जाने पर युवकों ने उन्हें भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद युवक भाग खड़े हुए। हैरत की बात यह रही कि इस दौरान आस पास मौजूद लोग चुप्पी साधे रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और छात्राओं से युवकों के बारे में जानकारी ली। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश कराई जा रही है। कल से स्कूल की छुट्टी के वक्त एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय करने के साथ ही वे खुद भी गश्त करेंगे।