फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में वेटर के टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को ट्वीट, वेटर बर्खास्त

ट्रेन में वेटर के टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को ट्वीट, वेटर बर्खास्त

Fri, 30 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में वेटर के टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को ट्वीट, वेटर बर्खास्त
ट्रेन में टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को ट्वीट, वेटर बर्खास्त
विज्ञापन

सहारनपुर। ट्रेन में टिप मांगने पर यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट करके वेटर की शिकायत कर डाली। शिकायत के तुरंत बाद ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों की टीम ने यात्री के कोच में पहुंचकर न सिर्फ माफी मांगी बल्कि आरोपी वेटर को बर्खास्त करते हुए रास्ते में ही ट्रेन से उतार दिया। यह घटना यात्रियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन संख्या 12017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के मेरठ पहुंचने पर सभी यात्रियों को नाश्ता वितरित किया गया। इसके बाद एक वेटर ने सभी यात्रियों से बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए टिप मांगना शुरू कर दिया। वेटर के टिप मांगने पर ट्रेन के कोच सी-38 में सफर कर रहे दिल्ली निवासी यात्री एसबी त्रिपाठी ने वेटर को टिप तो दी, लेकिन चंद मिनट बाद ही रेलमंत्री को ट्वीट कर वेटर की शिकायत कर डाली। यात्री के ट्वीट करते ही रेलवे के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों की एक टीम ट्रेन के कोच में पहुंची। अधिकारियों ने यात्री से माफी मांगी और आरोपी वेटर को बर्खास्त कर दिया। ट्रेन के सहारनपुर जंक्शन पर पहुंचने के बाद आरोपी वेटर विजय को ट्रेन से नीचे तक उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed