फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: होटल मैनेजर से मारपीट, नौ हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime news
नानौता। क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित एक होटल में मैनेजर मामचंद सोम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शामली जिले की जलालाबाद चौकी के गांव दखौड़ी निवासी संजय राणा का नानौता दिल्ली रोड पर होटल है। संजय राणा ने बंताया कि सोमवार देर रात सात से आठ युवक होटल पर पहुंचे। युवकों ने होटल में मौजूद मैनेजर मामचंद सोम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के दौरान शोर सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed