फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crime Branch picks up young man, created noise of kidnapping

क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया, मचा हड़कंप

Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch picks up young man, created noise of kidnapping
जिला अस्पताल रोड़ कार में व्यक्ति को लेजाने के बाद घटना की जानकारी लेने पहुंची पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया, मचा अपहरण का शोर
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल के पास कार ठीक कराने आए युवक को क्राइम ब्रांच ने उठा लिया। क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य अपनी बाइक वहां छोड़कर युवक को उसकी ही कार में डालकर ले गए। इससे अपहरण की अफवाह फैल गई। थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक को पकड़ा गया है।

सोमवार दोपहर जिला अस्पताल के नजदीक जनकपुरी मार्ग पर स्थित दुकान पर एक युवक ऑल्टो कार ठीक कराने आया था। करीब दो घंटे युवक वहां रुका। इसी बीच क्राइम ब्रांच टीम के दो सदस्य वहां पहुंचे और युवक को पकड़कर दुकान के अंदर ले गए। इसके बाद युवक की कार में ही डालकर उसे पुलिस लाइन ले आए। टीम के सदस्य अपनी बाइक वहीं छोड़कर गए। इससे दुकानदार को आशंका हुई कि युवक का अपहरण हुआ है। मामले की जानकारी थाना जनकपुरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक को चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि युवक को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। अपहरण की अफवाह फैली थी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने कई ओर जगहों पर भी दबिश दी है।

जिला अस्पताल रोड़ कार में व्यक्ति को लेजाने के बाद घटना कार की दुकान पर छोड़ी गयी कार

जिला अस्पताल रोड़ कार में व्यक्ति को लेजाने के बाद घटना कार की दुकान पर छोड़ी गयी कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed