फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Credit card in pocket, purchase of two and a half million

क्रेडिट कार्ड जेब में, ढाई लाख की हो गई खरीदारी

Sat, 06 Mar 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Credit card in pocket, purchase of two and a half million
क्रेडिट कार्ड जेब में, ढाई लाख की हो गई खरीदारी
विज्ञापन

- व्यापारी नेता के क्रेडिट कार्ड के क्लोन से खरीदारी की आशंका
- आरोपी ने नोएडा और उसके आसपास की खरीदारी
- पीड़ित ने की साइबर क्राइम थाने को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। कस्बे के एक व्यापारी नेता के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बना कर ठग ने दो लाख 51 हजार छह सौ 17 रुपये की खरीदारी कर ली। हैरत की बात यह रही कि इस ट्राजंक्शन के मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं मिले हैं। व्यापारी जब अपने खाते से रकम निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें इस ठगी का अहसास हुआ।
छुटमलपुर व्यापार मंडल के संरक्षक राज सिंह साध का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। इस पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड ले रखा है। बैंक और साइबर क्राइम थाना को दी शिकायत में उन्होंने बताया है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड से आखिरी बार गत वर्ष 17 अगस्त को गुड़गांव में बाटा शोरूम पर खरीदारी की थी। इसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। छह मार्च को वह यूबीआई की छुटमलपुर खाता में अपने बचत खाते से रुपये निकलवाने पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से दो लाख पांच हजार 553 रुपये के बिल क्रेडिट कार्ड के कटे हैं। जबकि उन्होंने कार्ड से कोई खरीदारी नहीं की। उनके पास खरीदारी के बैंक की तरफ से कोई मैसेज भी नहीं मिले हैं। बैंक जाने पर पता चला कि उनके कार्ड का इस्तेमाल कर सितंबर से अब तक दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा आदि जगहों से खरीददारी की गई है। कार्ड से होटल में कमरा तक बुक कराया गया है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया बैंक इसे कार्ड का क्लोन बना कर की गई ठगी की आशंका है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक एनके कटारिया ने बताया कि आशंका है कि कार्ड का क्लोन बना कर खरीदारी की गई है। ज्यादातर खरीदारी नोएडा और उसके आसपास से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed