फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CrazyGreen will build a hospital and care home for senior citizens

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल और केयर होम बनाएगी क्रेजीग्रीन

Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
CrazyGreen will build a hospital and care home for senior citizens
सहारनपुर। क्रेजीग्रीन संस्था बीते एक वर्ष से आनंदम योजना पर काम कर रही है। इसके तहत संस्था वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल और केयर होम बनाएगी, जिसके लिए जमीन खरीद ली गई है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को सब सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
विज्ञापन

संस्था सदस्य अजय सिंघल ने बताया कि समाज में बड़ी संख्या में ऐसे वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनको परिवार नकार देते हैं। ऐसी स्थिति में वरिष्ठ नागरिकों के लिए परिवार में रहना मुश्किल हो जाता है। कई लोग वरिष्ठ नागरिकों को घर तक से निकाल देते हैं। ऐसे ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए संस्था आनंदम नाम की योजना पर काम कर रही है। शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर पांच बीघा भूमि खरीदी गई है, जिस पर जल्द ही अस्पताल और केयर होम बनाने की योजना है। योजना साकार होने से जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। उन्होंने बताया कि योजना का प्रारंभिक कागजी कार्य भी पूर्ण हो चुका है। नक्शा इत्यादि बनकर अब अगले चरण का कार्य चल रहा है। शुरू में अस्पताल के साथ-साथ 50 लोगों के एक समय रहने की व्यवस्था की जाएगी। उनकी अपील है कि जो भी सक्षम लोग अपने माता-पिता की याद में कुछ करना चाहते हैं, वह संस्था के साथ जुड़कर इस नेक कार्य में सहभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed