{"_id":"67feae698a3e732c64013e78","slug":"crackdown-on-cyber-thugs-in-kerala-seven-arrested-including-two-women-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-147229-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: केरल में साइबर ठगों पर शिकंजा दो महिला समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: केरल में साइबर ठगों पर शिकंजा दो महिला समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने केरल में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे सात साइबर ठगों को केरल में जाकर गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन ठगों ने जिले के कई लोगों से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर रखी थी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ढमोला गांव निवासी शादाब अली ने 23 फरवरी 2024 को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उनके साथ 39 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके अलावा जिले में कई अन्य लोगों से भी इस तरह ठगी के मामले सामने आए थे।
साइबर पुलिस की जांच में आया कि इन सभी मामलों के तार केरल के अलग-अलग जिलों से जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से साइबर टीम ने केरल में डेरा डाल रखा था। तब जाकर सात साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
ठगों की पहचान बालाकृष्णानंद नारी निवासी कोल्लूविट्टी मानगढ़ पठार जिला कोझिकोड, मोहम्मद मुस्तफा पी निवासी पोन्नडी एरनी राकुन्नू नल्लरैंड के रूप में हुई। इसके अलावा अक्षय कुमार सी निवासी चन्ना वटकारा कचेरी कोझिकोड, सनीफा बीवी निवासी एसएस हाउस मादाथारा, दानिश मोहम्मद केपी निवासी कवट्टू मदावर, पारसनाथ निवासी वलीयत हजैहल, राधिका निवासी वेट्टुविलाकाथु वेदु कूटमपल्ली को भी गिरफ्तार किया गया।
n जागरुकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाव : साइबर क्राइम थाना सीओ एवं आईपीएस मनोज कुमार यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपना मोबाइल नंबर, बैंक खाता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी को भी साझा न करें। साइबर अपराधी इन सूचनाओं का उपयोग ठगी के लिए करते हैं।
पुलिस लगातार संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की निगरानी कर रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जागरुकता और सतर्कता से ही साइबर अपराध को रोका जा सकता है।