फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow wandering on the streets in search of fodder in smart city

स्मार्ट सिटी में चारे की तलाश में सड़कों पर भटक रहा गोवंश

Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cow wandering on the streets in search of fodder in smart city
कोर्ट रोड पर सड़को पर विचरण करता गौवंश - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गोवंश के भरण पोषण के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नतीजा योगी सरकार की प्राथमिकता के बावजूद गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। आवारा के साथ डेयरियों के पालतू गोवंश भी पेट भरने के लिए वह कचरे के ढेर में चारा तलाश रहा है। पूर्व में शासन से फटकार लगने के बावजूद निगम अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

गोवंश का भरण पोषण तथा सुरक्षा सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। वर्ष 2017 के बाद शुरू में नगर निगम ने गोवंश को लेकर गंभीरता दिखाई और नवादा रोड पर कान्हा उपवन गोशाला की स्थापना की। लेकिन गोशाला की क्षमता मात्र 150 गोवंश रखने की वजह से नगर निगम गोवंश को संभालने में नाकाम रहा। नतीजा गोवंश चारे की तलाश में लगातार सड़कों पर है।
विज्ञापन

नवाबगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश पाला जाता है, जहां गोवंश के स्वामी गोवंश को सुबह ही सड़कों पर छोड़ देते हैं। आवारा के साथ ही यह गोवंश भी नवाबगंज के पास बने निगम के डलावघर पर कचरे से पेट भर रहा है। बेरीबाग तिराहे पर गोवंश सड़क के बीच में ही बैठे रहते हैं। इसी तरह खानआलमपुरा में भी गोवंश पाला जाता है। यहां भी गोवंश को कोर्ट रोड पर भटकते देख सकते हैं। चिलकाना रोड की कई कॉलोनियों में डेयरियां चल रही हैं। वहां भी गोवंश को सड़कों पर विचरण करते और कई बार सड़कों के बीच में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास और जैन कॉलेज रोड क्षेत्र में भी गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश है। ऐसे में वह सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश को उठाकर गोशाला नहीं भेज सकते हैं।
150 की क्षमता में रखे हैं 403 गोवंश
सहारनपुर। कान्हा उपवन गोशाला की क्षमता 150 गोवंश को रखने की है, लेकिन वहां वर्तमान में 403 गोवंश रखे गए हैं। क्षमता से करीब तीन गुना अधिक गोवंश को रखने पर गोशाला की हालत कैसी होगी इसे आसानी से समझा जा सकता है। नगर निगम के अधिकारी बीते छह माह से गोशाला के विस्तार की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी तक विस्तार का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
- कान्हा उपवन गोशाला की बगल में नंदी गोशाला तैयार करा दी गई है, जिसकी शुरुआत जल्दी होने वाली है। उसके बाद हमारे पास और अधिक गोवंश को रखने की व्यवस्था हो जाएगी। वर्तमान में भी हम जितना अधिक हो सकता है गोवंश को संरक्षित कर रहे हैं। रही बात सड़कों पर गोवंश के विचरण की तो जहां भी गोवंश सड़कों पर नजर आता है तो हम उसे गोशाला भिजवा देते हैं। जो भी पालतू गोवंश सड़कों पर छोडे़ंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

- गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त

गोविंद नगर में सड़को पर विचरण करता गौवंश

गोविंद नगर में सड़को पर विचरण करता गौवंश- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज रोड पर सड़को पर विचरण करता गौवंश

जैन डिग्री कॉलेज रोड पर सड़को पर विचरण करता गौवंश- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed