फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow killed in bull attack

सांड़ के हमले में गाय की मौत

Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cow killed in bull attack
सांड के हमले में गाय की मौत
विज्ञापन

तीतरो। सांड ने खेत में बंधी गर्भवती गाय पर हमला कर उसे मार डाला। इससे नाराज ग्रामीणों ने पशुधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
क्षेत्र के महंगी निवासी संदीप पुत्र धूम सिंह का खेत आबादी के पास है, जहां किसान ने दिन में गाय को बांधने के लिए बड़ा बना रखा है। संदीप अपनी गाय के लिए अपने खेत में चारा काट रहा था। तभी पहुंचे एक सांड ने गाय पर हमला कर उसे पटक पटक कर मार डाला। इसके विरोध में मेघराज सिंह, अजय कुमार बाल्मीकि आदि ने हंगामा करकर पशुधन विभाग के अधिकारियों को आवारा सांड से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सांड कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी तय की गई थी। आवारा सांड को पशुशाला में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed