फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Covaccine replaced by Kovishield for senior citizens

वरिष्ठ नागरिक को कोविशील्ड की जगह लगा दी कोवैक्सीन

Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Covaccine replaced by Kovishield for senior citizens
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीनेशन में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। हकीकतनगर निवासी वरिष्ठ नागरिक त्रिभुवन प्रकाश भार्गव को दूसरी खुराक कोविशील्ड की दी जानी थी, मगर उन्हें कोवैक्सीन लगा दी गई। इसके बाद भार्गव चिकित्साधिकारियों से संपर्क साधते रहे, मगर किसी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

त्रिभुवन प्रकाश भार्गव को पहली खुराक एक अप्रैल 2021 को एसबीडी जिला अस्पताल में कोविशील्ड की दी गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरी खुराक के लिए वह सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल में उसी बूथ पर पहुंचे थे, मगर उन्हें अस्पताल के सामने एक अन्य परिसर में चल रहे टीकाकरण केंद्र पर भेज दिया गया। वहां भी उनको टीका नहीं लगाया गया और जिला महिला अस्पताल जाने की बात कही। वह जिला महिला अस्पताल पहुंचे तो वहां टीकाकरण में जुटे स्टाफ ने पहले उनका कार्ड लेकर अपने पास रख लिया। उसके बाद उनको कोवैक्सीन का टीका लगा दिया गया। इतना ही नहीं, भार्गव का आरोप है कि स्टाफ ने उनके कार्ड पर पहली डोज के दौरान लिखे गए कोविशील्ड को पेन से काटकर कोवैक्सीन लिख दिया। गलत टीका लगने की शिकायत उन्होंने चिकित्साधिकारियों को फोन पर की। मिलने की इच्छा जताई, मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। गलत टीका लगाए जाने से वह घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति को पहली डोज जिस वैक्सीन की लगी है दूसरी भी उसी की लगनी है। जिला महिला अस्पताल में गलत डोज लगा दिया जाना हैरानी करने वाला है। टीका लगवाने वाले को भी यह पता होना चाहिए था कि वहां कोवैैक्सीन लग रही है। इस संबंध में संबंधित प्रभारी से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed