फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Court sentenced two brothers of Bangladesh living Illegally in West Bengal and Saharanpur

सहारनपुर: बांग्लादेश के दो भाइयों को अदालत ने सुनाई सजा, रहने के लिए बनवाए थे फर्जी दस्तावेज

Fri, 01 Apr 2022 07:24 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

बांग्लादेशी निवासी दोनों दो सगे भाई अवैध रूप से देश में रह रहे थे। साल 2015 में सहारनपुर के पते से अपने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और रहने लगे।

विज्ञापन
Court sentenced two brothers of Bangladesh living Illegally in West Bengal and Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेश के दो भाइयों को अदालत ने सजा सुनाई है। दोनों साल 2007 से पश्चिम बंगाल में रह रहे थे। 2013 में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश के जनपद चटगांव निवासी दो सगे भाइयों इकबाल और मोहम्मद फारूक को सीजेएम कोर्ट लखनऊ ने चार साल की सजा व 65000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। 

विज्ञापन


साल 2007 से बांग्लादेशी निवासी दोनों दो सगे भाई अवैध रूप से पश्चिम बंगाल में रह रहे थे। 2013 में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय ने दो साल की सजा सुनाई। दो साल बाद बांग्लादेश के लिए भेज दिया गया। लेकिन दोनों फिर अवैध रूप से सीमा पार करके भारत आ गए। साल 2015 में सहारनपुर के पते से अपने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और रहने लगे। एटीएस ने इन्हें दो साल पहले सहारनपुर से पकड़ा था। दोबारा पकड़े जाने पर कोर्ट ने दोनों भाइयों को चार साल की सजा और 65000 अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed