{"_id":"6a67b9611877632af20e8786","slug":"court-news-saharanpur-news-c-27-1-smrt1009-186164-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रबल हत्याकांड में सुनवाई पूरी, आज निर्णय सुना सकती है अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रबल हत्याकांड में सुनवाई पूरी, आज निर्णय सुना सकती है अदालत
विज्ञापन
बिजनौर। साल 2012 में सबसे चर्चित रहे प्रबल हत्याकांड में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब निर्णय आना बाकी है। आज अदालत इस केस में अपना फैसला सुना सकती है। जिसे लेकर आरोपियों में बेचैनी है और अदालत के निर्णय पर नजर बनी है।
साल 2012 में 19 दिसंबर को शहनाई बैंक्वेट हाल में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने आए मोहल्ला जाटान निवासी प्रबल अग्रवाल पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी थी। कुछ लोग उसे बचाकर बैंक्वेट हाल के पीछे भी ले गए। मगर वहां पर भी आरोपियों ने प्रबल की दोबारा पिटाई की। पिटाई से हालत बिगड़ने पर प्रबल को कार में डालकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया था। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो आरोपी प्रबल के शव को गंगा में फेंक आए थे। बाद में शव को बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। केस में अदालत सुनवाई पूरी कर चुकी है। अब इस केस में निर्णय आना बाकी है। जिसकी तारीख 28 जुलाई तय है। प्रबल की हत्या के केस में फैसले पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।