फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Couple dies in accident, youth serious

हादसे में दंपती की मौत, युवक गंभीर

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Couple dies in accident, youth serious
अंबेहटा (सहारनपुर)। सहारनपुर-नकुड़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दंपती की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा रात साढ़े आठ बजे फंदपुरी पुलिस चौकी से आगे नकुड़ की तरफ बिजलीघर के सामने हुआ। फंदपुरी चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी से आगे नकुड़-सहारनपुर रोड पर बिजली घर के सामने दो दुपहिया वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में एक महिला व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही ग्राम टोली निवासी प्रदीप(38) पुत्र प्रेम व उसकी पत्नी संतलेश (35) पत्नी प्रदीप ने दम तोड़ दिया। उन्हें अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल युवक मूसा पुत्र तकी निवासी मोहल्ला जोगियान, नकुड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी नकुड़ से अपने गांव जा रहे थे, जबकि युवक सहारनपुर से नकुड़ के लिए जा रहा था। सूचना के बाद मृतकों के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed