{"_id":"625310add76141531d4fe08c","slug":"countryside-kotwali-in-charge-suspended-for-corruption-saharanpur-news-mrt583894568","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के आरोप में देहात कोतवाली प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के आरोप में देहात कोतवाली प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
दवा कारोबारी को अवैध हिरासत में रखकर रिश्वत मांगने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दवा कारोबारी को अवैध हिरासत में रखकर पैसा मांगने के मामले में चार सिपाहियों के बाद एसएसपी आकाश तोमर ने देहात कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कुछ सिपाहियों की मदद से गागलहेड़ी के मेडिकल स्टोर के मालिक सगीर को देहात कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया था। सगीर को थाने पर न रखकर किराए के घर में रखा गया। उससे लाखों रुपये मांगे गए। दवा कारोबारी पर दबाव बनाकर 45 हजार रुपये ले भी लिए गए। उसे प्रतिबंधित दवा बेचने के मामले में जेल भेजने का डर दिखाया गया। पिछले दिनों मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने चार सिपाहियों को निलंबित किया था। इस मामले की जांच सीओ प्रथम आईपीएस प्रीति यादव को सौंपी थी। जांच के बाद एसएसपी ने देहात कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। जांच में आया है कि देहात कोतवाली प्रभारी इस मामले में संलिप्त थे। एसएसपी ने बताया कि सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।