फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Counting of postal ballots will be done before EVMs: DM

ईवीएम से पहले होगी डाक मतपत्रों की गणना : डीएम

Sat, 05 Mar 2022 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Counting of postal ballots will be done before EVMs: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि दस मार्च को सुबह आठ बजे से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस शुरू हो जाएगी। गणना अभिकर्ताओं को मतगणना शुरू होने से पहले कोविड वैक्सीनेशन की डबल डोज का प्रमाणपत्र या मतगणना तिथि से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट रिटर्निंग आफिसर को देनी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के लिए मेज एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के लिए एक एक टेबल और मतगणना के लिए 14 टेबल लगायी जाएंगी। गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए निश्चित प्रारूप पर गणना अभिकर्ता का नाम, पता एवं सहमति के रूप में उनके हस्ताक्षरयुक्त दो फोटोग्राफ और स्वप्रमाणित पहचानपत्र संबंधित रिटर्निंग आफिसर को प्रस्तुत करने होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार का कोई भी वर्तमान मंत्री, वर्तमान संसद सदस्य, विधानमंडल/विधान परिषद का वर्तमान सदस्य, शहरी स्थानीय निकायों का मुखिया, प्रमुख, अध्यक्ष, महापौर, जिला स्तरीय जिला परिषद, ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति का अध्यक्ष, राष्ट्रीय, राज्य, जिला सहकारी संस्थाओं के चुने हुए अध्यक्ष, केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अध्यक्ष, सहकारी निकायों के अध्यक्ष, लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक तथा कोई भी सरकारी सेवक गणन अभिकर्ता नियुक्त नहीं किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed