सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 33 रिक्त पदों के सापेक्ष पूर्णकालिक महिला शिक्षकों के 15 पदों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई काउंसिलिंग में 56 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को भी होगी।
जनपद के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक महिला शिक्षकों के 15 पद रिक्त हैं। इनमें गणित विषय के पांच, विज्ञान विषय के तीन, सामाजिक विज्ञान विषय के चार तथा हिंदी के तीन पद शामिल हैं। भर्ती की प्रक्रिया कई माह से चल रही है। काउंसिलिंग के लिए 82 अभ्यर्थियों को बुलाया। इनमें से 56 ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया, जबकि 26 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। काउंसिलिंग में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कई खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आदि शामिल रहे। जिला समन्वयक अतुल कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग बृहस्पतिवार नौ सितंबर को भी होगी।