फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors stopped smart city work on Court Road, created ruckus

Saharanpur News: पार्षदों ने कोर्ट रोड पर रुकवाया स्मार्ट सिटी का काम, किया हंगामा

Fri, 08 Sep 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Councilors stopped smart city work on Court Road, created ruckus
-पार्षदों का आरोप कि महापौर, विधायक और पार्षदों को नहीं दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्मार्ट सिटी योजना की कार्यदायी संस्था ने हाथी गेट के सामने सड़क की खोदाई शुरू कर दी। विरोध कर रहे पार्षदों का आरोप था कि उक्त कार्य से सड़क बाधित होगी, जिससे नागरिकों खासकर राहगीरों को परेशानी होगी। उनका यह भी आरोप था कि कार्य शुरू करने से पहले महापौर, नगर विधायक और स्थानीय पार्षदों से बात नहीं की गई है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर से हसनपुर चौक तक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल के एक छोर तक काम पूर्ण हो चुका है। बुधवार छह सितंबर से कोर्ट रोड पुल से हसनपुर तक काम शुरू हो गया है। पहले दिन गड्ढों को भरने का कार्य किया गया है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था ने क्राॅस पाइप डालने के लिए जैसे ही हाथी गेट के सामने मिशन कम्पाउंड गेट पर खोदाई का कार्य शुरू किया तो कई पार्षदों ने हंगामा शुरू कर काम रुकवा दिया। विरोध करने वालों में पार्षद दल के नेता संजय गर्ग, गौरव कपिल, सुनील पंवार, राजकुमार और कपिल धीमान शामिल रहे।
विज्ञापन

संजय गर्ग का कहना था कि सड़क की खोदाई बड़े पैमाने पर हो रही है, जिसकी वजह से मार्ग कई दिन के लिए बंद रहेगा और आवाजाही पूरी तरह बंद होगी। ऐसी स्थिति में लोग स्थानीय पार्षदों से सहयोग की उम्मीद करते हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी के संबंधित परियोजना के अधिकारियों ने काम शुरू करने से पहले महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर या संबंधित क्षेत्र के पार्षदों से कोई बात नहीं की। ऐेसे में उन्हें काम रुकवाना पड़ा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही स्मार्ट सिटी के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। अंत में महापौर डॉ. अजय कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें सहमति बनी कि कार्यदायी संस्था कोर्ट रोड पुल से हसनपुर चौक तक अगले 15 दिन में सड़क बनाने का कार्य पूर्ण करके देगी। इसके बाद काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बिना प्लानिंग के हो रहे कार्य
पार्षद दल के नेता संजय गर्ग का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहे कार्यों को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। जब जहां चाहे सड़कें खोदकर छोड़ी जा रही हैं, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते उन्होंने खोदाई का विरोध किया।
-----
कार्य में आती है बाधा
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों के लिए समय निर्धारित है। हमने कोर्ट रोड पुल से हसनपुर चौक तक के सड़क निर्माण को 15 दिन में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन जिस तरह से विरोध कर काम रुकवाया गया, उससे कार्य में बाधा आई है।

-----
सड़क खोदाई को लेकर पार्षदों के मन में कोई शंका थी, जिसके चलते उन्होंने विरोध कर काम रुकवाया, लेकिन दोनों पक्षों को बिठाकर बात की गई, जिसके बाद स्थिति साफ हो गई है। काम शुरू करा दिया गया है।
- डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed