फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors create ruckus at Municipal Board meeting, opposing many proposals

नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों का हंगामा, कई प्रस्तावों का विरोध

Sat, 16 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Councilors create ruckus at Municipal Board meeting, opposing many proposals
जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक लेते मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों का हंगामा, कई प्रस्तावों का विरोध
विज्ञापन

सहारनपुर। जनमंच प्रेक्षागृह में शनिवार को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों के हंगामे के बाद ही नगर निगम की सड़कों पर अवैध तरीके से लगाए गए एक मोबाइल कंपनी के टावर सोमवार से हटाने के लिए राजी हुए। इसके अलावा भवन स्वामियों से नाम परिवर्तन पर लिए जाने वाले विलंब शुल्क मामले में भी निगम को बोर्ड के सामने झुकना पड़ा।
नगर निगम बोर्ड की बैठक अपराह्न तीन बजे महापौर संजीव वालिया की अध्यक्षता में शुरू हुई। महापौर ने सभी सदस्यों को नववर्ष की बधाई के साथ बैठक की शुरूआत की। पार्षद मंसूर बदर ने बजट पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कब्रिस्तानों पर कब्जे का मामला भी उठाया। शहर में सुंदरीकरण मामले में जवाब नहीं मिलने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

भवन स्वामित्व हस्तांतरण पर विलंब शुल्क को लेकर हुए पार्षदों के हंगामे के बाद इसकी सीमा अधिकतम 10 हजार रुपये कर दी गई। इसका पूरे सदन ने समर्थन किया। नए भवनों पर लगने वाले टैक्स पर ब्याज को लेकर भी पार्षदों ने हंगामा किया। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि नए भवनों पर लगे टैक्स पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। पार्षद गुलशेर, शहजाद, इमरान सैफी, शाहिद, फजलुर्रहमान, नूर आलम, सलीम आदि पार्षदों ने टैक्स लगाने में भेदभाव का मामला उठाया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चला। महापौर ने आश्वासन दिया कि टैक्स को लेकर जो भी गड़बड़ी है उन्हें दूर कराया जाएगा। मानकमऊ में सम्राट अशोक के नाम पर तिराहे का नाम रखने का प्रस्ताव चंद्रजीत सिंह निक्कू और सिद्धार्थ सैनी ने कुतुबशेर चौराहे का नाम अहलूवालिया और अंबाला रोड पर चार साहिबजादों की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कांशीराम कॉलोनी के जर्जर होते मकानों का मामला उठाया। अशोक राजपूत ने सीवर कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग की। शहजाद ने तालाब के पट्टों का आवंटन दस साल के बजाये पांच साल करने का प्रस्ताव रखा। पार्षद मोहर सिंह और टिंकू अरोड़ा ने गोशाला का विस्तार करने की मांग की। इसके अतिरिक्त नंद किशोर, प्रदीप, मान सिंह जैन, कंचन धवन, भूरासिंह प्रजापति, अंकुर अग्रवाल, नरेश रावत, अमित त्यागी ने भी अपने प्रस्ताव रखे। टिंकू अरोड़ा ने पुरानी चुंगी से नवाबगंज चौक तक कंपनी बाग की दीवार के सहारे वेंडर जोन बनाने की मांग रखी। पार्षद सरिता शर्मा व पिंकी गुप्ता ने इसका विरोध किया। पार्षदों ने जस्टिस आगा हैदर के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में शामिल करने पर सहमति बनी।

कार्यपालकों की तैनाती फरवरी तक टली
प्रस्ताव संख्या 181 अस्थाई रूप से कार्यपालकों की तैनाती से संबंधित रहा। पार्षद अभिषेक अरोड़ा उर्फ टिंकू ने इसका जोरदार विरोध किया। इसे लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी व पार्षद टिंकू अरोड़ा के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद अनेक पार्षद टिंकू अरोड़ा के समर्थन में उतर आए। जिसके बाद सदन ने कार्यपालकों की तैनाती फरवरी 2021 तक टाल दी।

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेते पार्षद

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में भाग लेते पार्षद- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा करते पार्षद

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा करते पार्षद- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा करते पार्षद

जनमंच में निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा करते पार्षद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed