फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councillors expressed their views on achieving the objectives of Vision 2047 campaign.

Saharanpur News: विजन 2047 अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति पर सभासदों ने रखे विचार

Sat, 11 Oct 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Councillors expressed their views on achieving the objectives of Vision 2047 campaign.
देवबंद। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को नगरपालिका में विशेष बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभासदों ने अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति पर विचार रखे।
विज्ञापन


बैठक में देश में समान शिक्षा लागू करने के लिए यूनिवर्सल एजुकेशन एवं फ्री एजुकेशन सिस्टम लागू करने, निशुल्क चिकित्सा,जनंसख्या नियंत्रण, शहरी स्वच्छता एवं सुंदरीकरण, जल प्रबंधन व स्वच्छ पेयजल को अनिवार्य करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इनके अलावा शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत नगर में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, स्मार्ट क्लासरूम बनाने, स्वास्थ्य एवं जनसुविधा के अंतर्गत वार्ड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर लगाने, सड़क प्रकाश और आधारभूत ढांचे के अंतर्गत सभी गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने पर भी चर्चा हुई। संचालन ईओ राजपति बैस ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सुधा गांधी, महक चौहान, शाहिद हसन, विपिन त्यागी, रविंद्र चौधरी, कुलदीप सैनी, हारिस सैय्यद व इकबाल अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed